Q3 Results के साथ साथ कंपनी ने किया ₹10,159 करोड़ के मेगा आर्डर का ऐलान! 35.6% बढ़ा मुनाफा…

टेलीकॉम और ऑप्टिकल फाइबर केबल बनाने वाली HFCL ने दिसंबर 2025 तिमाही (Q3 Results) के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का मुनाफा 35.6% बढ़कर 97.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस मजबूत प्रदर्शन के साथ कंपनी ने लगभग 10,159 करोड़ रुपये के मेगा OFC ऑर्डर का ऐलान कर बाजार का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

मुनाफा, राजस्व और मार्जिन में सुधार

दिसंबर तिमाही में HFCL का नेट प्रॉफिट पिछले साल के 73.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 97.6 करोड़ रुपये हो गया, यानी साल-दर-साल लगभग 35.6% की बढ़त दर्ज की गई। कंपनी की आय भी 19.6% बढ़कर 1,210.8 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की लगभग 1,012 करोड़ रुपये की आय से ज्यादा है। EBITDA कंपनी का करीब 152.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 228.5 करोड़ रुपये पहुंचा और EBITDA मार्जिन 15% से सुधरकर 18.9% हो गया, जो बेहतर कॉस्ट कंट्रोल और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स को दिखाता है।

​Read More : TATA Group के इस कंपनी के निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! अलग-अलग राज्यों से ₹50,00,00,00,000 की डील…

ऑर्डर बुक और बिजनेस विजिबिलिटी

HFCL की ऑर्डर बुक 31 दिसंबर 2025 तक बढ़कर लगभग 11,125 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई, जिससे आने वाले सालों के लिए रेवेन्यू की अच्छी विजिबिलिटी बनती है। कंपनी ने टेलीकॉम प्रोडक्ट्स, नेटवर्किंग और डिफेंस सेगमेंट में भी लगातार एक्सिक्यूशन जारी रखा है, जिससे कुल बिजनेस पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है। यह ऑर्डर बुक नई मिली मेगा डील के साथ मिलकर कंपनी को मध्यम अवधि के लिए मजबूत पोजीशन देती है।

​Read More : लगातार गिरने के बाद अब 3 दिन में ही 33% उछल गया Adani Group का ये शेयर! जाने क्या है पूरी मामला…

10,159 करोड़ रुपये की मेगा OFC डील का असर

कंपनी की विदेशी सहायक कंपनी के जरिए HFCL ने हाई फाइबर काउंट ऑप्टिकल फाइबर केबल सप्लाई के लिए एक ग्लोबल मल्टीनेशनल कंपनी के साथ लंबी अवधि का समझौता किया है, जिसकी कुल संभावित वैल्यू लगभग 1.10 बिलियन डॉलर यानी करीब 10,159 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कॉन्ट्रैक्ट कैलेंडर वर्ष 2026 से 2028 के बीच हर साल मल्टी-मिलियन फाइबर किलोमीटर OFC सप्लाई के लिए है, जिसे दो साल और बढ़ाकर 2029 और 2030 तक ऑटोमेटिक रूप से एक्सटेंड किया जा सकता है। यह HFCL के लिए पहली इतनी बड़ी लॉन्ग-टर्म ग्लोबल OFC डील है, जो कंपनी की इंटरनेशनल मौजूदगी और टेक्निकल क्षमता को मजबूत रूप से दर्शाती है।

कैपेसिटी एक्सपैंशन और भविष्य की तैयारी

HFCL ने अपनी ऑप्टिकल फाइबर कैपेसिटी को लगभग 14 मिलियन फाइबर किलोमीटर से बढ़ाकर 28 मिलियन फाइबर किलोमीटर तक कर लिया है और इसे दिसंबर 2026 तक 33.9 मिलियन फाइबर किलोमीटर तक ले जाने की योजना है। ऑप्टिकल फाइबर केबल की कैपेसिटी भी 30.5 मिलियन फाइबर किलोमीटर तक बढ़ाई गई है, जिसे जून 2026 तक 42.3 मिलियन फाइबर किलोमीटर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्लोबल OFC डिमांड में रिकवरी, डेटा सेंटर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और AI आधारित वर्कलोड में निवेश बढ़ने से कंपनी के लिए अनुकूल माहौल बन रहा है, जिसे देखते हुए HFCL अपनी कैपेसिटी और ऑर्डर बुक दोनों मोर्चों पर आक्रामक तैयारी कर रही है।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।