0.85 पैसे वाले इस Penny Stock में लागातार अप्पर सर्किट!

Penny Stock : 11 मार्च 2026 तक कंपनी का शेयर प्राइस लगभग 0.82–0.85 रुपये के आसपास रहा है। इस दिन शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर लॉक रहा और दिन भर 0.81 रुपये के लो और 0.82 रुपये के हाई के बीच ट्रेड हुआ। पिछले एक साल में यह शेयर 0.79 रुपये के लो से 10.26 रुपये के हाई तक जा चुका है, यानी इसमें जबरदस्त वोलैटिलिटी देखने को मिली है।

डिविडेंड का बड़ा ऐलान

कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि 14 मार्च 2026 को बोर्ड मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में 100 फीसदी तक इंटरिम डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा जाएगा और इसी दौरान डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट भी तय की जाएगी। यह डिविडेंड कंपनी के रिजर्व और सरप्लस से दिया जाएगा, जो निवेशकों के लिए एक अहम पॉजिटिव खबर मानी जा रही है।

Read More : Adani Total Gas Share Price Target 2026, 2028, 2030, 2032, 2034, 2035

बिजनेस और एक्सपेंशन प्लान

Pulsar International का मुख्य फोकस एग्री और इससे जुड़ी एक्टिविटीज पर है, जैसे कोल्ड स्टोरेज और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के लिए फंडिंग की व्यवस्था। दिसंबर 2025 में कंपनी ने 35.70 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू 1 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे एक्सपेंशन प्लान को सहारा मिला। अब कंपनी स्मार्ट एग्री सॉल्यूशन को आगे बढ़ाते हुए एआई और आईओटी आधारित टेक्नोलॉजी से सप्लाई चेन मैनेजमेंट और प्रिसिजन फार्मिंग में उतरने की तैयारी कर रही है।

Read More : ₹40 वाले छोटकू Geeen Energy stock पर ब्रोकरेज का बड़ा टारगेट! जाएगा ₹100 के पार?

लेटेस्ट फाइनेंशियल डेटा

दिसंबर 2025 में खत्म हुई Q3FY26 तिमाही में Pulsar International का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। इस दौरान नेट प्रॉफिट 0.66 करोड़ रुपये से बढ़कर 3.29 करोड़ रुपये हो गया, यानी साल-दर-साल चार गुना से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली। रेवेन्यू 530 फीसदी की सालाना दर से बढ़कर 39.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि 9MFY26 के लिए कंपनी ने 55.11 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 3.87 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो क्रमशः 145 फीसदी और 76 फीसदी की वृद्धि दिखाता है

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।