छुट्टी के दिन बड़ी खुशखबरी! 600% डेविडेंड देने का ऐलान, IT sector की है कंपनी..

IT sector : आईटी कंसल्टिंग और सॉफ्टवेयर सर्विसेज देने वाली कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए हर एक शेयर पर 600% इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है, जो कि 1 रुपए फेस वैल्यू वाले शेयर पर 6 रुपए प्रति शेयर के बराबर है।

कितने का है डिविडेंड और कब मिलेगा पैसा

R Systems International के बोर्ड ने मंजूरी देकर बताया है कि शेयरधारकों को 6 रुपए प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दिया जाएगा। यह डिविडेंड 4 अप्रैल 2026 तक या उससे पहले योग्य निवेशकों के खातों में क्रेडिट कर दिया जाएगा, यानी निवेशकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Read More : Upper circuit : आकाश मिसाइल बनाने वाली कंपनी के शेयर में तुफानी तेजी! 650% चढ़ चुका है भाव..

रिकॉर्ड डेट और पात्रता की पूरी जानकारी

R Systems International ने इस इंटरिम डिविडेंड के लिए 12 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब यह है कि जिन निवेशकों के डिमैट अकाउंट में 12 मार्च के दिन मार्केट क्लोजिंग तक कंपनी के शेयर मौजूद होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार माने जाएंगे।

Read More : PSU Stock: धड़ाधड़ भाग रहा सरकारी कंपनी का ये शेयर! हो रही लड़ाई का भरपुर उठा रहा फायदा…

शेयर प्राइस और हाल का प्रदर्शन

ताजा आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का शेयर करीब 258–260 रुपए के आसपास ट्रेड हो रहा है, जबकि इस साल की शुरुआत से इसमें करीब 36% तक गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन नेट सेल्स 241.50 करोड़ रुपए से बढ़कर 309.79 करोड़ रुपए हो गई, यानी करीब 28% की सालाना ग्रोथ दर्ज की गई है।

कंपनी का बिजनेस मॉडल और ग्लोबल मौजूदगी

आर सिस्टम्स इंटरनेशनल की स्थापना 1993 में हुई थी और यह डिजिटल आईटी सर्विसेज, प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस देने के कारोबार में है। कंपनी की मौजूदगी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया-पैसिफिक में भी इसकी सर्विसेज चलती हैं और अलग-अलग देशों में करीब 18 डिलीवरी सेंटर के जरिए यह क्लाइंट्स को सेवा देती है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में कंपनी की कुल रेवेन्यू लगभग 20,118 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल के 17,500 करोड़ रुपए से ज्यादा है और इससे कंपनी की ग्रोथ ट्रेंड भी दिखता है

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।

Leave a Comment